मध्य प्रदेश के नीमच में केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI का बड़ी कारवाई सामने आई है। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो यानी सीबीएन के अधिकारी सिद्धार्थ के घर छापा मर गया। यह छापा 0 लाख के एक ऑनलाइन लेनदेन से जुड़ा है जो संध्यास्पद बताया जाता है। इस ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के कारण में हड़कंप मच गया है।
नीमच में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के एक अधिकारी सिद्धार्थ ने मादक पदार्थों की तस्करी और सीज ड्रग्स कार्रवाई मैं संध्या अस्पत तरीके से उससे जुड़े लोगों की मदद की। इस संवेदनशील मामले को मैनेज करने के एवज में 50 लाख रुपये के संदेहास्पद ऑनलाइन लेनदेन के आरोप में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने नीमच स्थित केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की कॉलोनी में सीनियर अधिकारी सिद्धार्थ के सरकारी आवास पर गुरुवार देर शाम से देर रात तक दबिश दी। इस भारी-भरकम रकम सीधे अधिकारी के बजाय उनके करीबी रिश्तेदार के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाने के पुख्ता सुराग हाथ लगने पर CBI की टीम ने ड्रग्स जब्ती के रिकॉर्ड, बैंक खातों और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को कब्जे में लेकर गहनता से पूछताछ शुरू कर दी है।
