अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले के सूत्र अब इंदौर से जुड़ गए हैं, हालांकि हिरासत में लिया गया युवक कुछ दिन पहले ही इंदौर आया था। एक और संदिग्ध प्रांजल ठाकरान को इंदौर के परदेशीपुरा से हिरासत में लिया गया है। उसके सूत्र के लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने की आशंका है।
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हाल ही में हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। क्राइम ब्रांच की टीम ने मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित परदेशीपुरा से संदिग्ध युवक प्रांजल ठाकरान को हिरासत में लिया है। वह कुछ दिन पहले ही इंदौर आया था और एक मकान में केयरटेकर के रूप में रह रहा था। पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि क्या इस संदिग्ध के तार कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं।_
ज्ञात है कि बीती 18 अक्टूबर 2026 को अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग की गई थी। इस सनसनीखेज घटना के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच लगातार इसकी छानबीन कर रही है और देश के अलग-अलग हिस्सों में संदिग्धों की तलाश जारी है।_
इंदौर से हुई संदिग्ध की गिरफ्तारी
सूत्रों के मुताबिक, तकनीकी सर्विलांस और पुख्ता इनपुट्स के आधार पर मुंबई क्राइम ब्रांच ने इंदौर पहुंचकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से इस संदिग्ध को दबोचा।अब क्राइम ब्रांच की टीम इस संदिग्ध से गहन पूछताछ करने की तैयारी कर रही है ताकि इस हमले के पीछे की मुख्य साजिश और इसमें शामिल अन्य चेहरों बेनकाब किया जा सके।
