विवादित कटनी जमीन सौदे में फरार आरोपियों की संपत्ति कुर्की की तैयारी की जा रही है। इस मामले में चर्चित सीएसपी नेहा पच्चीसिया भी शामिल हैं। कोर्ट में इसके संबंध में आवेदन लगाया गया है।
कटनी के विवादित जमीन सौदे संबंधीममले में नया मोड़ आया है। कोर्ट में एक आवेदन लगया गया है जिसमें मामले से जुड़े तीनों आरोपियों की संपत्तियों को कुर्क करने की गुहार लगाई गई है। गौरतला भी किया मामला कटनी के ₹1.07 करोड़ रुपये के जमीन का है । मामले की आरोपी निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज बरापत्रे और मारूफ अहमद हनफी अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद से फरार चल रहे हैं। अब इस मामले में फरियादी आकाश लोधी के अधिवक्ता अवनीश तिवारी ने जिला अदालत में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। जिला अदालत द्वारा तीनों की अग्रिम जमानत याचिकाएं पहले ही खारिज की जा चुकी हैं। हाई कोर्ट में भी इनकी कोई अग्रिम जमानत लंबित नहीं है, इसके बावजूद आरोपी लगातार फरार हैं।
