इन दिनों अयोध्या Ayodhya के राम मंदिर Ram Mandir के दान चोरी के मामले में जिस तरह से ट्रस्ट के कर्ताधर्ता चंपत राय Champat Rai की छवि खलनायक Vellain की बनी हुई है उसी तरह मध्य प्रदेश Madhya Pradesh के एक संस्कृति के तथाकथित प्रेमी को प्रदेश का खलनायक बताया जा रहा है। सोशल मीडिया Social Media पर उन्हें मध्य प्रदेश Madhya Pradesh का चंपत राय Champat Rai बताया जा रहा है। आपको बताते हैं इस रिपोर्ट में किस वजह से मध्य प्रदेश Madhya Pradesh के चंपत राय Champat Rai बताए जा रहे श्रीराम तिवारी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विश्वस्त और वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव श्रीराम तिवारी Shriram Tiwari हैं। तिवारी किसी समय दिग्विजय सिंह के भी निकटस्थ थे और तभी भी संस्कृति विभाग से जुड़े थे। इसके बाद वे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान Shivraj Singh Chouhan के तीसरे कार्यकाल तक उनके भी विश्वस्त रहे मगर बाद में उनकी एंट्री बंद हो गई। इसके बाद 2023 में डॉ. मोहन यादव CM Dr. Mohan Yadav के मुख्यमंत्री बनते ही उज्जैन कनेक्शन की वजह से श्रीराम तिवारी Shriram Tiwari की एंट्री फिर मुख्यमंत्री निवास में बिना व्यवधान के होने लगी। वीर भारत न्यास में उन्हें न्यासी सचिव तो सीएम ने अपना सांस्कृतिक सलाहकार बनाकर उन्हें बेहतर साधन और सुविधाएं दिला दीं तो अधिकार स्वतः दिखाई देने लगे। डॉ. आनंद राय Dr Anand Rai ने श्रीराम तिवारी Shriram Tiwari को जुगाड़ वाला व्यक्ति बताया। कहा कि किसी की भी सरकार रहे, यह हमेशा ताकतवर रहा। रिटायर्ड होने के बाद 65 साल की उम्र पार हो जाने से ओएसडी नहीं बन पाते तो उन्होंने सांस्कृतिक सलाहकार का नया पद ही सृजित करा लिया।
सोशल मीडिया पर अब बने मध्य प्रदेश के चंपत राय
सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफार्म पर व्यापम Vyapam के व्हीसिलब्लोअर और आदिवासी व नागरिक अधिकार कार्यकर्ता डॉ. आनंद राय Dr Anand Rai ने तिवारी को मध्य प्रदेश का चंपत राय बना दिया है। गौरतलब है कि इन दिनों के राम मंदिर दान चोरी मामले की वजह से चंपत राय Champat Rai खलनायक की छवि वाले व्यक्ति माने जा रहे हैं और डॉ. आनंद राय ने श्रीराम तिवारी Shriram Tiwari को मध्य प्रदेश का चंपत राय Champat Rai बता दिया है। यह तुलना डॉ. राय ने वीर भारत न्यास के कामकाज का उदाहरण देते हुए की है।
5000 का काम पांच लाख भुगतान
डॉ. राय Dr Anand Rai ने फेसबुक पर लिखा है कि जो कार्य पहले संस्कृति विभाग करता था वह अब वीर भारत न्यास कर रहा है। 5000 का काम का पांच लाख पेमेंट पर हो रहा है। इसका कोई ऑडिट नहीं है। वीर भारत न्यास का बजट डॉ. राय ने संस्कृति विभाग से 10 गुना बताया है। इसीलिए डॉ. राय Dr Anand Rai ने श्रीराम तिवारी Shriram Tiwari को इस ट्रस्ट का चंपत राय Champat Rai कहा है।
