कैलिफोर्निया California के हार्वर्ड Harvard के प्रोजेक्ट फॉर इंटरनेशनल रिलेंशंस HPAIR की टीम की वियतनाम Vietam में होने वाली एशिया ASIA कांफ्रेंस में इंदौर के अनमोल माथुर जाएंगे। कांफ्रेंस 19 से 23 अगस्त तक विन यूनिवर्सिटी हनोई में होगी। अनमोल इसके पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंच चुके हैं और कई पुरस्कार भी उन्हें मिल चुके हैं। पढ़िये रिपोर्ट।
इंदौर के रहने वाले और देश व विदेशों में जाने-माने आर्टिस्ट अनमोल माथुर को हार्वर्ड कॉलेज USA, कैलिफ़ोर्निया के ‘प्रोजेक्ट फॉर एशियन एंड इंटरनेशनल रिलेशंस (HPAIR की पूरी टीम की ओर से, वियतनाम के हनोई में विन-यूनिवर्सिटी Vin University में 19-23 अगस्त, 2026 को होने वाले HPAIR एशिया कॉन्फ्रेंस ACONF के लिए डेलीगेट के तौर पर चुना गया है। ACONF एक बड़े कॉन्फ्रेंस प्रोग्राम के ज़रिए लीडर्स, सीखने वालों और बदलाव लाने वालों (changemakers) के एक विविध ग्लोबल नेटवर्क को एक साथ लाता है। कॉन्फ्रेंस के दौरान, आपको इंटरनेशनल बिज़नेस एग्जीक्यूटिव्स, सरकारी प्रतिनिधियों, एक्टिविस्ट्स और कई अन्य जाने-माने स्पीकर्स को सुनने का मौका मिलेगा। ‘इम्पैक्ट चैलेंज’ जैसी डेलीगेट-केंद्रित गतिविधियों और इंडस्ट्री लीडर्स के साथ ज्ञानवर्धक चर्चाओं के साथ, HPAIR का एशिया कॉन्फ्रेंस असल में आपको उन लोगों, ज्ञान और संसाधनों से जोड़ने के लिए डिज़ाइन किया गया है जिनकी ज़रूरत आपके ग्लोबल नज़रिए को बेहतर बनाने और एक बड़ा प्रभाव डालने के लिए होती है। अनमोल माथुर को कई इंटरनेशनल पहचान मिली हैं, जो इंदौर शहर के लिए भी गर्व की बात होगी।
यूनेस्को में शामिल हुईं अनमोल की कलाकृतियां
अनमोल की कलाकृतियाँ न केवल हमारे देश की संस्कृति को बढ़ावा देती हैं। वह हमारे काम को सामाजिक क्षेत्र में भी शामिल करते हैं, वह अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भी कला का प्रतिनिधित्व करते हैं। संयुक्त राष्ट्र महिला एशिया प्रशांत प्रदर्शनी में भी अनमोल का नाम है। उनकी कलाकृतियां यूनेस्को सम्मेलन में भी शामिल हुई। अनमोल 32 साल कला में दिए अनमोल की उम्र 39 साल है। अनमोल कहते हैं बचपन में बस पेंटिंग एक शौक था स्कूल में। पेंटिंग एक प्रेरक क्षेत्र है ये आज सब देख रहे हैं भारत की कला को लोग पसंद करते हैं।
एक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अनमोल के नाम
कला कई मायनों में प्रेरणा है, कला सुंदर जीवन देती है। कला को अलग रंग दिया जाता है। इंदौर के कलाकार अनमोल माथुर ने एक बार फिर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। लंदन में दूसरी बार नाम दर्ज कर बनाया दुनिया का सबसे बड़ा मानव जागरूकता रिबन होप टू कनेक्ट लिमिटेड द्वारा। कैंसर जागरूकता के लिए बनाए गए ये विश्व रिकॉर्ड अनमोल ने कहा कि भारत भी कैंसर के मामले में सबसे आगे है। कैंसर एक गंभीर बीमारी है. आज कल ये बीमार 40 साल से कम उम्र के इंसान हो गए हैं। इन रिकॉर्ड का उद्देश्य यही है कि लोग अपनी जीवनशैली और शराब की कोई लत नहीं, हरा खाना खाएं। पहले भी अनमोल का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के साथ शामिल होचुका है। अनमोल का उद्देश्य यही है कला सामाजिक संदेश भी देती है। बहुत सारे मरीज़ तनावमुक्त होने के लिए पेंटिंग करते हैं, पेंटिंग भी ध्यान का हिस्सा है।
