MADHYA PRADESH में सत्ता के मद में चूर नेताजी ने जिस अंदाज में अपने बेटे की गलती पर एफआईआर दर्ज कराई, उसके विपरीत माफिया अंदाज में न केवल IPS अधिकारी बल्कि उनके पिता को संबोधित कर धमकाया तो IPS Association मैदान में उतर आया है। Association ने नेता को मर्यादा का पाठ पढ़ाया है। कहा है कि संयोगवश आज सिविल सेवा दिवस है और इस दिन नेताजी द्वारा धमकाया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था में बिलकुल भी स्वीकार नहीं होता है। पढ़िये हमारी रिपोर्ट।
MADHYA PRADESH ग्वालियर-चंबल संभाग में बातों ही बातों में गरमा गरमी का माहौल हो जाता है और बात जब राजनीति करने वाले नेता या उनके परिवार की हो तो गरमी सिर चढ़कर बोलती है। BJP MLA प्रीतम लोधी ने बेटे को लेकर युवा IPS आयुष जाखड़ की तथाकथित टिप्पणी पर उन्हें धमकाने का बयान दिया था। MLA की धमकी को लेकर अब IPS association मैदान में उतर आया है। हालांकि घटना के करीब 30 घंटे बाद Associationके अध्यक्ष ADG चंचल शेखर ने निंदा करते हुए प्रीतम लोधी की IPS आयुष के खिलाफ अमर्यादि भाषा में टिप्पणी को गलत बताया था। कहा था कि ऐसी घटना का इत्तफाक है कि आज सिविल सेवा दिवस के दिन हुई है। MLA को मर्यादा में रहकर व्यवस्था करना चाहिए। मर्यादित भाषा में टिप्पणी नहीं देना चाहिए क्योंकि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था में कभी स्वीकार नहीं की जाती है।
मामला कुछ ऐसा हुआ कि पिछले दिनों पिछोर BJP MLA प्रीतम लोधी के पुत्र के hit and run केस किया था। प्रीतम के बेटे ने चार पहिया ऐसी दौड़ाई की आगे जा रहे कई लोगों को टक्कर मारता हुआ निकल गया। इसके बाद अपने पिता के MLA होने की धमकी देते हुए पुलिस कार्यवाही को हल्के में लेना लोगों को अखरा और जब बात नेताजी प्रीतम लोधी के पास पहुंची तो अपने छवि को निखारने उन्होंने बेटे पर एफआईआर दर्ज करा दी। बात आई गई हो गई मगर नेताजी को पुलिस एक्शन की बात कहीं न कहीं दिल में चुभ गई तो उन्होंने युवा IPS एसडीओपी करेरा आयुष जाखड़ की बेटे को क्षेत्र में न दिखने और चुनाव लड़ना भूल जाने के तथाकथित कमेंट पर बवाल मचा दिया। आयुष को धमकी भरे अंदाज में बेटे के चुनाव लड़ने की बात कही और उनके पिता को संबोधित करते हुए कहा कि तुम्हारे पिताजी में दम हो तो रोक लेना।
