मध्य प्रदेश Madhya Pradesh में भाजपा BJP कार्यकारिणी Working Commettee की बहुप्रतीक्षित सूची मंगलवार को घोषित कर दी गई जो 106 सदस्यों की है। इसमें 15 ऐसे नेता हैं जो कभी कांग्रेस में रहे हैं। केंद्रीय मंत्री और पूर्व कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया Jyotiraditya Scindia की वजह से जो कार्यकारिणी तथाकथित रूप से घोषित नहीं हो रही थी, उनके समर्थकों का इसमें दबदबा दिखाई दे रहा है। पढ़िये रिपोर्ट।
भारतीय जनता पार्टी BJP की मध्य प्रदेश Madhya Pradesh इकाई में हेमंत खंडेलवाल Hemant Khandelwal को नया अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कई दिनों से उनकी कार्यकारिणी Working Commettee की प्रतीक्षा की जा रही थी मगर प्रदेश के नेताओं के नामों पर चर्चाओं की वजह से इसमें समय लगा। कहा जा रहा था कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया अपने समर्थकों को इसमें जगह दिलाना चाहते थे जिससे सूची फाइनल होने में विलंब हुआ। Jyotiraditya Scindia सिंधिया समर्थकों के निगम-मंडल की नियुक्तियों में एडजस्टमेंट नहीं हो पाने से संगठन में जवाबदारी देने की बातें भी कही जा रही थीं जो कार्यकारिणी के नामों के ऐलान से साबित भी हो गया है।
ये कांग्रेसी, भाजपा कार्यकारिणी का हिस्सा
कार्यकारिणी Working Commettee में सिंधिया Jyotiraditya Scindia समर्थकों मंत्री तुलसीराम सिलावट व गोविंद सिंह राजपूत को शामिल किया गया है। इनके अलावा पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया, इमरती देवी, पूर्व विधायक गिर्राज डंडोदिया, ओपीएस भदौरिया, रक्षा सिरोनिया को भी खंडेलवाल की कार्यकारिणी Working Commettee में शामिल किया गया है। सिंधिया Jyotiraditya Scindia समर्थकों के अलावा कांग्रेसी रह चुके मंत्री एंदलसिंह कंसाना, निर्मला भूरिया, उदयप्रताप सिंह, पूर्व मंत्री संजय पाठक, हिमाद्री सिंह, पूर्व विधायक सविता दीवान, अखंड प्रताप सिंह भी प्रदेश कार्यकारिणी में सम्मलित किए गए हैं।
पचौरी व सक्सेना स्थाई आमंत्रित बने
मध्य प्रदेश Madhya Pradesh कांग्रेस में अपने समर्थकों के साथ एक अलग गुट रखने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को कार्यकारिणी Working Commettee में तो जगह नहीं मिली है लेकिन उन्हें स्थायी आमंत्रितों की सूची में शामिल कर लिया गया है। इस क्रम में कमलनाथ के विश्वस्त रहे पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना को भी भाजपा BJP ने कार्यकारिणी में शामिल नहीं करते हुए स्थायी आमंत्रित सूची में लिया है। कमलनाथ सरकार को गिराने वाले विधायकों में शामिल पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह भी पचौरी व सक्सेना के साथ कार्यकारिणी Working Commettee के स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं।
सांसद शर्मा व विधायक खत्री बाहर
प्रदेश भाजपा BJP की कार्यकारिणी Working Commettee में भोपाल के सात नेताओं को लिया गया है जिनमें मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी व पूर्व पार्षद बिलकिस जहां शामिल हैं। खंडेलवाल Hemant Khandelwal की कार्यकारिणी Working Commettee में भोपाल सांसद आलोक शर्मा व विधायक विष्णु खत्री का नाम नहीं है। इसी तरह पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह, कांग्रेस पचौरी के साथ भाजपा में शामिल हुए पूर्व महापौर सुनील सूद, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रहे अतुल शर्मा जैसे नाम भी कार्यकारिणी में नहीं है।
