मध्य प्रदेश Madhya Pradesh में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव Chief Minister Dr. Mohan Yadav के परिवार के जमीनों के सौदों को लेकर अंग्रेजी के प्रतिष्ठित इंडियन एक्सप्रेस समाचार पत्र में प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट को लेकर राजनीतिक गलियारों में बवाल मच गया है। यादव के मंत्री रहने से लेकर मुख्यमंत्री Chief Minister बनने के बाद से अब तक परिवार व नजदीकियों के जमीनों के सौदों पर आधारित रिपोर्ट से कांग्रेस हमलावर हो गई है। मप्र कांग्रेस MP PCC अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष CLP उमंग सिंघार ने सीएम यादव से सवाल पूछे हैं कि वे जमीनों के सौदों, भूमि उपयोग और उनके आसपास की सरकारी योजनाओं के बारे में सार्वजनिक रूप से बयान दें। पढ़िये रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश Madhya Pradesh के मुख्यमंत्री डॉ. यादव Chief Minister Dr. Mohan Yadav और उनके परिवार व नजदीकियों के उज्जैन UJJAINऔर आसपास के इलाकों में मंत्री रहते और मुख्यमंत्री Chief Minister बनने के बाद से जमीनों के सौदों को लेकर अब तक पान चाय के ठेलों पर सिर्फ चर्चाएं होती रहती थीं। मगर इस बार देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र समूह ने मुख्यमंत्री Chief Minister के परिवार व नजदीकियों के जमीनों के सौदों को लिखा है जिसमें 2023 के बाद से दो सालों में उज्जैन में 168 एकड़ जमीनों के 137 प्लॉटों की खरीदी के दावे किए गए हैं। यह जमीन सीएम यादव Chief Minister Dr. Mohan Yadav के परिवार व उनसे जुड़ी रियल एस्टेट कंपनियों ने किए हैं। इन जमीनों के सौदों को लेकर यह भी आरोप लगाए गए हैं कि सरकार द्वारा घोषित UJJAIN सड़क परियोजनाओं व जमीनों के उपयोग परिवर्तन के माध्यम से फायदा लिया गया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद खरीदे गए 137 प्लाटों में से छह प्लॉटों को बेच दिए जाने के तथ्यों का भी रिपोर्ट में खुलासा किया गया है। जमीनों के सौदों को लेकर बताया गया है कि मोहन यादव की पत्नी, बेटे, बहू, भाइयों, भाई की पत्नी, उनके बेटे व चचेरे भाइयों के नाम से जमीनों की खरीद फरोख्त की गई।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के सवाल
मध्य प्रदेश Madhya Pradesh कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी MP PCC ने मुख्यमंत्री Chief Minister यादव के परिवार व नजदीकियों पर जमीनों के सौदों को लेकर लगे आरोपों पर मांग की कि सुप्रीम कोर्ट के सेवारत जज से जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि उज्जैन UJJAIN धर्म नगरी को मुख्यमंत्री जमीन के गोरखधंधे का अड्डा बना दिया है। पटवारी MP PCC ने कहा कि यादव के पास जब कुर्सी आई तो साथ में जमीनें भी लेकर आई। पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री को आरोपों से जुड़े सवालों के बारे में सार्वजनिक रूप से बयान देना चाहिए। वहीं, नेता प्रतिपक्ष CLP उमंग सिंघार ने कहा कि यह सार्वजनिक होना चाहिए कि इंदौर-उज्जैन रोड को जब चार लेन करने की बात हुई तो किन लोगों ने ज़मीनें खरीदीं, कौन सी कंपनी थी, जिसने पहले जमीन फ़ाइनल की? इन सौदों में कौन-कौन सी कंपनियां शामिल थीं, क्या उन कंपनियों और सत्ता से जुड़े लोगों के बीच कोई संबंध है?
भाजपा ने कहा आरोपों में रत्तीभर सच्चाई नहीं
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार द्वारा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह से तथ्यहीन, निराधार और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता प्रदेश में लगातार भ्रम और अविश्वास का वातावरण पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनके आरोपों में रत्तीभर भी सच्चाई नहीं है।
