मध्य प्रदेश Madhya Pradesh पाठ्य पुस्तक निगम TEXT BOOK CORPORATION में कागज के तथाकथित महारथी अधिकारी पर अधिकारियों की कृपा ऐसी रही है कि करीब सात साल मुख्य महाप्रबंधक रहे विनय निगम ने उनकी संविदा अवधि Contractual Employment पूरी होने के करीब डेढ़ महीने पहले उसे बढ़ाने की फाइल चला दी। निगम का बुधवार को राज्य शासन ने तबादला किया था और जाने के पहले वे कागज के महारथी पर ऐसी मेहरबानी कर गए जो मिसाल बन सकती है। उन्होंने आवेदन लेकर उसकी संविदा Contractual Employment बढ़ाने की फाइल को आगे बढ़ा दिया। यह अधिकारी करीब दस साल पहले भी चर्चा में आए थे औऱ तब भी अधिकारियों की ऐसी कृपादृष्टि हुई थी कि डेढ़ दर्जन से ज्यादा पदों के विज्ञापन में से एकमात्र उनके पद को भरा गया था। पढ़िये यह विशेष रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश Madhya Pradesh पाठ्य पुस्तक निगम TEXT BOOK CORPORATION में मुख्य महाप्रबंधक के रूप में विनय निगम की पदस्थापना 2019 में शिवराज सिंह चौहान की सरकार के समय हुई थी। निगम पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती के काफी विश्वस्त अधिकारी थे तो उन्हें अब तक किसी भी स्थानांतरण सूची TRANSFER LIST में पाठ्य पुस्तक निगम TEXT BOOK CORPORATION से हटाकर अन्यत्र पदस्थ नहीं किया गया। वे जब से पाठ्य पुस्तक निगम TEXT BOOK CORPORATION में पदस्थ हुए थे तब से एमडी के रूप में किसी की पदस्थापना नहीं हुई और 2022 में आईएएस IAS अवार्ड हो जाने के बाद से निगम को मुख्य महाप्रबंधक के साथ एमडी का प्रभार भी मिल गया। मगर विनय निगम का मोहन यादव सरकार ने बुधवार को 29 आईएएस IAS अधिकारियों की तबादला सूची में शामिल कर पाठ्य पुस्तक निगम से हटा दिया। विनय निगम ने जाते जाते जिस अधिकारी का विवादों से नाता रहा है, उसकी संविदा Contractual Employment अवधि बढ़ाने की फाइल चला दी। यह अधिकारी महाप्रबंधक संजीव कुमार त्यागी है जिनकी संविदा अभी जुलाई तक है मगर डेढ़ महीने पहले विनय निगम ने जाते जाते उनके संविदा Contractual Employment बढ़ाए जाने के आवेदन को आगे बढ़ाने के लिए फाइल चला दी।
जानें कौन है संजीव कुमार त्यागी
संजीव कुमार त्यागी 90 के दशक में पाठ्य पुस्तक निगम TEXT BOOK CORPORATION में आए थे और 2016 तक उन्होंने नौकरी की थी। मगर अचानक 2016 में उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति VRS का आवेदन दिया। वीआरएस VRS आवेदन स्वीकृत होता इसके पहले ही त्यागी ने दिसंबर 2016 में एक महीने का वेतन जमाकर सेवा से त्यागपत्र दे दिया। तब पाठ्य पुस्तक निगम TEXT BOOK CORPORATION के एमडी सतीशचंद्र मिश्रा थे। मगर मिश्रा के जाने के बाद 2017 में निगम ने करीब 20 पदों के प्रतिनियुक्ति या संविदा Contractual Employment से भरे जाने का विज्ञापन निकाला था। इस विज्ञापन में से जुलाई 2017 में एकमात्र त्यागी की संविदा नियुक्ति Contractual Employment की गई। तब से वे लगातार संविदा Contractual Employment पर काम कर रहे हैं और इस बार उनकी संविदा Contractual Employment जुलाई 2026 में समाप्त होने वाली है।
जाने त्यागी को क्या है अधिकार
मध्य प्रदेश Madhya Pradesh पाठ्य पुस्तक निगम TEXT BOOK CORPORATION में स्कूल की पुस्तकों की छपाई का काम होता है जिसके लिए कागज की खरीदी की जाती है। त्यागी के बारे में यह कहा जाता है कि वे कागज के महारथी हैं। पल्प और पेपर टेक्नालॉजी PLUP AND PAPER TECHNOLOGY में त्यागी की इंजीनियरिंग डिग्री है और पाठ्य पुस्तक निगम TEXT BOOK CORPORATION की कागज खरीदी में वे करीब तीन दशक से ज्यादा समय से शामिल हैं। पाठ्य पुस्तक निगम TEXT BOOK CORPORATION करोड़ों रुपए की कागज की हर साल खरीदी करता है। ऐसे में उनकी संविदा समाप्त होने के डेढ़ महीने पहले संविदा Contractual Employment को बढ़ाए जाने की फाइल के विनय निगम के जाते जाते तेज रफ्तार से चलाने के प्रयासों से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
