मध्य प्रदेश Madhya Pradesh राज्यसभा चुनाव Rajya sabha Election में कांग्रेस INC की प्रत्याशी रहीं मीनाक्षी नटराजन Meenakshi Natrajan ने अपने नामांकन पत्र Nomination Paper के निरस्त होने के लिए भाजपा BJP की चुनाव आयोग Election Commission के साथ मिलकर साजिश को कारण बताया। कहा, चुनाव आयोग के मध्य प्रदेश Madhya Pradeshऔर झारखंड के दो रिटर्निंग ऑफिसरों ने कांग्रेस और एनडीए के प्रत्याशियों के साथ समान व्यवहार नहीं किया। पढ़िये रिपोर्ट।
मीनाक्षी नटराजन Meenakshi Natrajan ने रविवार को हैदराबाद में पत्रकारों से चर्चा के दौरान विस्तार से अपने राज्यसभा चुनाव Rajya sabha Election के नामांकन पत्र Nomination Paper के निरस्त होने के पीछे की साजिश के बारे में बताया। नटराजन ने कहा कि भाजपा BJP की साजिश का खुलासा उसी समय हो गया था जब उनके पास तीसरी सीट के लिए 10 विधायक कम थे और फिर उनके द्वारा प्रत्याशी उतारा गया। जबकि कांग्रेस INC के पास 62 विधायक संख्या थी जो राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी के विजयी होने की वोट संख्या से ज्यादा थी।
नटराजन Meenakshi Natrajan ने कहा कि राज्यसभा चुनाव Rajya sabha Election के लिए प्रत्याशी के ऐलान से लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने तक कांग्रेस INC पार्टी के सभी विधायक उनके साथ थे। नामांकन पत्र Nomination Paper दाखिल कराने के लिए भी मध्य प्रदेश के सभी विधायकों के अलावा मध्य प्रदेश कांग्रेस INC अध्यक्ष जीतू पटवारी के अलावा दो राज्यों तेलंगाना और महाराष्ट्र कांग्रेस INC अध्यक्ष भी मौजूद थे। जब भाजपा BJP ने यह देखा तो उसने चुनाव आयोग के साथ मिलकर साजिश की और रिटर्निंग ऑफिसर के माध्यम से गलत आधार पर नामांकन पत्र निरस्त कराया।
नटराजन Meenakshi Natrajan ने कहा कि चुनाव के नामांकन पत्र Nomination Paper में संज्ञान लिए जाने वाले अपराधों की जानकारी निर्धारित प्रारूप में दी जाती है और किसी भी लीगल नोटिस की जानकारी नामांकन पत्र Nomination Paper में नहीं मांगी जाती तो उन्होंने भी नहीं दी थी। जिस लीगल नोटिस की जानकारी नहीं देने पर नामांकन पत्र Nomination Paper निरस्त किया गया, उस मामले में अदालत ने भी अपने क्षेत्राधिकार का मामला नहीं मानते हुए उस पर संज्ञान लेने से मना कर दिया।
मीनाक्षी नटराजन Meenakshi Natrajanने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग, भाजपा की साजिश में शामिल था जिसका प्रमाण नामांकन पत्र Nomination Paper जांच के बाद उनके अलावा झारखंड के प्रत्याशी को जवाब देने के लिए अलग अलग समय सीमा देना है। मध्य प्रदेश Madhya Pradesh के रिटर्निंग ऑफिसर ने उसी दिन साढ़े पांच बजे तक का समय दिया तो एनडीए समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी को अगले दिन तक का समय दिया गया।
