पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बढ़ाए जाने पर आम जनता को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से महंगाई का सामना करना पड़ेगा जिसको लेकर अब हर परिवार की चिंता बढ़ रही हैं। यह बात गौर करने वाली है कि मोदी सरकार के रहते इस मुद्दे पर भाजपा नेता के घर की महिलाएं मुखर होने लगी हैं। Madhya Pradesh BJP (मध्य प्रदेश भाजपा) के एक पूर्व अध्यक्ष की पत्नी ने Social Media (सोशल मीडिया) पर petrol-diesel (पेट्रोल-डीजल) की कीमतें बढ़ने पर गंभीर टिप्पणी कर दी है। पढ़िये कौन से ये नेताजी हैं जिनकी पत्नी ने अपना दर्द न केवल बाहर लाया बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सार्वजनिक रूप से बताया है।
Madhya Pradesh BJP (मध्य प्रदेश भाजपा) के अध्यक्ष पद से विष्णुदत्त शर्मा हाल ही में निवृत्त हुए हैं। Khajuraho (खजुराहो) संसदीय सीट से लोकसभा सदस्य शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्रा हैं जो जबलपुर के कृषि विश्वविद्यालय में सेवा में भी हैं। स्तुति मिश्रा ने शनिवार की सुबह सुबह petrol-diesel (पेट्रोल-डीजल) की कीमतों के बढ़ने पर अपनी चिंता को फेसबुक आईडी पर पोस्ट के रूप में लिखा। उन्होंंने बढ़ी कीमतों पर तंज किया कि वह दिन दूर नहीं है जब बैंक घर बनाने, वाहन खरीदने और व्यापार के लिए ऋण देने के अलावा पेट्रोल और डीजल के लिए भी ईएमआई पर लोन देने लगेंगे।
petrol-diesel (पेट्रोल डीजल) की कीमतों के बढ़ने के बाद अब तक विपक्षी दलों ने ही प्रतिक्रियाएं दी थीं मगर BJP नेता के घर से यह आवाज उठने से पार्टी के लिए विचारणीय बात हो सकती है। आपको बता दें कि स्तुति मिश्रा काफी स्पष्टवादी महिला हैं और उन्होंने एक बार सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद को राजनीति से दूर रखते हुए यह अपेक्षा की थी कि उनसे किसी भी प्रकार की राजनीति से जुड़ी बातें साझा न की जाएं। बात जो भी हो मगर petrol-diesel (पेट्रोल और डीजल) पर उनकी टिप्पणी विपक्षी राजनेताओं के लिए बड़ा बयान हो सकती है।
