Madhya Pradesh की राजधानी Bhopal की नवविवाहिता Twisha Sharma (ट्विशा शर्मा) की मौत के बाद Social Media सोशल मीडिया पर उसे न्याय दिलाने के लिए उच्च और उच्च मध्यम वर्ग सबसे आगे दिखाई दे रहा है। ससुराल पक्ष और खासतौर से Former District Court Judge Giribala singh (पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह) पर लोग भड़ास निकाल रहे हैं। मिस पुणे रह चुकी Twisha Sharma (ट्विशा) के साथ एक फिल्म में फोटोग्राफी एडिटर की भूमिका निभा चुकी युवती ने तो गिरिबाला सिंह को पागल औरत तक कहा है। पढ़िये ट्विशा शर्मा की मौत की Mistry (मिस्ट्री) और उसके बाद उसे न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रिय लोग पर रिपोर्ट।
https://www.youtube.com/watch?v=eOmuIKRp0UU
Bhopal की Former District Court Judge (पूर्व जिला जज) रहीं उपभोक्ता फोरम की प्रमुख Giribala singh (गिरिबाला सिंह) की बहू ट्विशा शर्मा ने नौ दिन पहले कथित रूप से Suicide (आत्महत्या) कर ली थी लेकिन उसके मायके वालों ने घटना को Suicide (खुदकुशी) नहीं हत्या बताया था। इसके बाद से हत्या और Suicide (आत्महत्या) में उलझी ट्विशा की मौत की गुत्थी सुलझाने में भोपाल पुलिस की जांच Giribala singh (गिरिबाला सिंह) के प्रभाव में प्रभावित होने की आशंकाओं के चलते CBI (सीबीआई) को सौंप दी गई। वहीं, ट्विशा की मौत पर सोशल मीडिया Former District Court Judge (पूर्व जज) Giribala singh (गिरिबाला सिंह) और उनके बेटे व Twisha Sharma (ट्विशा) के पति समर्थ पर जमकर बरस रहा है। Twisha Sharma (ट्विशा) को मौत के बाद न्याय दिलाने के लिए लोग दबाव बना रहे हैं।
लोगों ने जमकर भड़ास निकाली
देश की एक प्रतिष्ठित महिला पत्रकार रितुपर्णा चटर्जी ने सोशल मीडिया पर जब Twisha Sharma (ट्विशा) से ससुराल वालों की पौधों में पानी देने, व्रत रखने जैसी अपेक्षाओं व गांजा पीने जैसे कमेंटों पर एक पोस्ट की तो ससुराल पक्ष के लोगों पर लोगों ने जमकर भड़ास निकाली। Twisha Sharma (ट्विशा) के साथ तेलुगु फिल्म मुग्गुरू मोनागलू में फोटोग्राफी एडिटर के रूप में काम कर चुकी सेप की प्रोग्राम मैनेजर सह आर्थिक विश्लेषक कार्तिक एस ने कहा कि ट्विशा न केवल ज्ञानवान महिला थी बल्कि बुद्धिमान व विनम्र भी थी और उसका कभी किसी से झगड़ा तक नहीं होता था। कार्तिक ने ऐसी युवती के लिए Giribala singh (गिरिबाला सिंह) की टिप्पणियों पर उन्हें पागल औरत तक करार दिया है।
बंद दरवाजे में क्या हुआ होगा
ग्वालियर की एक महिला ने रितुपर्णा की पोस्ट पर लिखा है कि जब एक सास सार्वजनिक रूप से अपनी बहू के चरित्र पर सवाल उठाती है तो असली सवाल वहीं से शुरू हो जाते हैं। जब वह कैमरे के सामने ऐसे आरोप लगा रही हैं तो बंद दरवाजे में Twisha Sharma (ट्विशा) के साथ क्या हुआ होगा, यह सोचने की बात है। एक अन्य युवती ने विवाहित युवती हमेशा अपने बारे में नहीं दूसरों के बारे में सोचती हैं। अपने मां-बाप के सम्मान, छोटी की बहन की शादी और बच्चों के बारे में सोचती हैं। इसलिए ट्विशा जैसी परिस्थितियों से बाहर निकलना मुमकिन तो होता है लेकिन बहुत मुश्किल भी होता है।
इसीलिए महिलाएं अविवाहित रहना कर रहीं पसंद
ISB इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेश की 2025 की एक डीन लिस्ट में शामिल रही डॉ. अनन्या विश्वास ने इस घटना को लेकर कहा है कि इसमें अब हैरानी की बात नहीं है कि महिलाएं अविवाहित रहना पसंद कर रही हैं। उन्होंने इसकी वजह ऐसी जहरीली जिंदगी को बताया है। इनविजिबल स्कार्स फाउंडेशन की संस्थापक हैदराबाद की एकता वर्मा रस्तोगी ने Giribala singh (गिरिबाला) के Former District Court Judge (पूर्व जिला जज) के तौर सुने गए गए मामलों के फैसलों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर वे दोषी पाई जाती हैं तो उनकी मानसिकता को देखते हुए निष्पक्ष नहीं हो सकती हैं तो उनके पिछले फैसलों की जांच होना चाहिए। वे अपनी बहू की तुलना वेश्या से करती हैं।
अदालत में आज ऐसे चला घटनाक्रम
इस बीच Giribala singh (गिरिबाला सिंह) को निचली अदालत से मिली जमानत पर हाईकोर्ट में सरकार पहुंच गई है तो हाईकोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे गिरिबाला के बेटे समर्थ को जज ने भोपाल का मामला होने पर वहीं पेश होने का हवाला देते हुए राहत देने से इनकार कर दिया। समर्थ को वहां मौजूद पुलिस ने हिरासत में लेकर भोपाल लाकर अदालत में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।
