Madhya Pradesh में Mohan Yadav government के करीब ढाई साल के कार्यकाल के बाद Ministry expansion के लिए BJP संगठन मंत्रियों की पहली बार परीक्षा लेने जा रहा है। Exam में हर मंत्री को निर्धारित सवालों का उत्तर देना है और उत्तर से संतुष्ट सरकार व संगठन के प्रतिनिधि अपने अपने हिसाब से Assessment करेंगे। उसके आधार पर मंत्रियों की Performance रिपोर्ट कार्ड बनेगा जिस पर केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद फैसला होगा। रविवार को मंत्रियों की Exam सुबह 10 बजे करीब शुरू होगी और क्रमवार मंत्रियों से सरकार-संगठन के नेता मिलेंगे। पढ़िये रिपोर्ट।
https://www.youtube.com/watch?v=sb1ve96DziY
Madhya Pradesh की Mohan Yadav government को करीब ढाई साल होने वाले हैं जिसके आधार पर अब Ministry expansion की कवायद शुरू हो रही है। सरकार ने पार्टी के उन नेताओं को राजनीतिक नियुक्तियां देकर संतुष्ट करने की कोशिश की है जिन्हें चुनाव में अवसर नहीं मिला या संगठन में पद नहीं पा सके। अब चुनाव जीतने वाले विधायकों में से उन चुनिंदा नेताओं को भी मौका दिए जाने के प्रयास हैं जो लंबे समय से आस लगाए बैठे हैं। रविवार को इस कवायद के पहले चरण में मंत्रियों की छंटनी के लिए Exam ली जा रही है जिसमें मुख्य परीक्षक की भूमिका में BJP के संगठन क्षेत्रीय महासचिव Ajay Jamwal ल होंगे तो परीक्षक बनेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष Hemant Khandelwal।
निर्धारित बिंदुओं पर सवाल
बताया जा रहा है कि मंत्रियों की भाजपा के Madhya Pradesh मुख्यालय में परीक्षा सुबह करीब दस बजे शुरू होगी। इस परीक्षा के लिए बिंदू निर्धारित कर दिए गए हैं जिनके बारे में मंत्रियों को बता दिया गया है। बिंदुओं पर मंत्रियों को अपनी तैयारी करना होगा। बिंदुओं पर मंत्रियों के जवाब से उनकी Performance का Assessment नेतागण अपने-अपने हिसाब से करेंगे। हर मंत्री को जवाब के लिए पूरा मौका देने की बात कही जा रही है। Exam में मंत्रियों की बारी को लेकर कहा जा रहा है कि सरकारी व्यवस्था में जो सूची है, उसी के मुताबिक मंत्रियों को अवसर दिया जाएगा। यह कहा जा रहा है कि परीक्षा के लिए पूरा दिन निर्धारित किया गया है और इसीलिए देर शाम तक परीक्षा चलने की बात सामने आई है।
