Priminister Narendra Modi ने पेट्रोल-डीजल की बचत करने के लिए देशवासियों को नसीहत दी थी मगर Madhya Pradesh में उनकी ही पार्टी के नेता उसकी हवा निकाल रहे हैं। निगम, मंडल, बोर्ड और आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य नवनियुक्त पदाधिकारी पदभारग्रहण के लिए दर्जनों वाहनों के काफिलों के साथ पहुंच रहे हैं तो संगठन में पदभार ग्रहण करने के लिए पीएम की बात को नजरअंदाज कर गाड़ियों के बेड़े के साथ नेता पहुंचे। मगर अब संगठन और सरकार दोनों ने इस पर सख्ती दिखाना शुरू कर दी है। पढ़िये इस पर विशेष रिपोर्ट।
ईरान युद्ध के कारण दुनियाभर में पेट्रोल और डीजल के संकट की स्थिति निर्मित हो रही है। इसका असर आने वाले समय में ज्यादा दिखाई देने लगेगा। PM Narendra Modi ने सप्ताह के आरंभ में देशवासियों को पेट्रोल-डीजल की बचत का संदेश देते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल पर जोर दिया था। उन्होंने अपने वाहनों के काफिले को भी सीमित कर दिया था और मध्य प्रदेश में भी पीएम मोदी की पेट्रोल-डीजल बचत की नसीहत पर तुरंत अमल करने के निर्देश जारी किए। Chief Minister Dr. Mohan Yadav ने अपने काफिल से कई वाहनों को कम कर दिया तो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कई नेताओं ने Electric Vehicles दो पहिया वाहन-ई रिक्शा से चलने की तस्वीरें शेयर कीं। मगर यह तस्वीरें केवल प्रचार की बातों जैसी ही नजर आईं क्योंकि प्रदेश की राजधानी Bhopal सहित कई शहरों में नेताओं के पदभारग्रहण के वाहनों के काफिलों को लोगों ने देखा और परेशानियां भी सहीं।
https://www.youtube.com/watch?v=abermCP9IFA
पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष की वाहन रैली से शहर जाम
Madhya Pradesh पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष सौभाग्य सिंह का पदभारग्रहण कार्यक्रम पीएम मोदी की नसीहत के बाद अगले दिन ही हुआ। इस कार्यक्रम के लिए निगम अध्यक्ष सौभाग्य सिंह को पदभारग्रहण कराने के लिए समर्थकों की भीड़ उमड़ी जिनके वाहनों से भोपाल शहर में कई जगह जाम की स्थिति बनी। फिर महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव के पदभारग्रहण में उनका जो वाहनों का काफिला साथ आया, उसमें दर्जनों वाहन थे। इसके पूर्व Madhya Pradesh वेयर हाउस कारपोरेशन के अध्यक्ष संजय नगाईच और लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह के काफिलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो चुकी हैं। कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष केशव सिंह बघेल निगम अध्यक्ष बनने के बाद डबरा पहुंचे और खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश जादौान जब Ujjain पहुंचे तो उनके स्वागत में वाहनों के काफिलों से सड़कें जाम हो गई थीं।
https://www.instagram.com/p/DYUxjqGGtiQ/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
संगठन में पदभारग्रहण में काफिले से नियुक्ति निरस्त
राज्य सरकार ने इस पर सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है और सौभाग्य सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। भाजपा के प्रदेश संगठन द्वारा पीएम मोदी की नसीहत का पालन नहीं करने वाले नवनियुक्त पदाधिकारी पर ऐसी सख्ती दिखाई कि वह सबक बनकर काम करेगी। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भिंड के किसान मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति को निरस्त करने के निर्देश दे दिए। मगर इसी तरह एक अन्य संगठन पदाधिकारी देवास में वाहनों के काफिले के साथ पदभारग्रहण करने पहुंचा था जिस पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है।
