मध्य प्रदेश Madhya Pradesh में दतिया विधानसभा उप चुनाव Datia Assembly By Election के मतदान के बाद अब कांग्रेस की अंदरुनी लड़ाई सड़क पर आ गई है। कांग्रेस Congress प्रत्याशी घनश्याम सिंह Ghanshyam Singh और पूर्व विधायक राजेंद्र भारती Rajendra Bhartiya के बीच चुनाव परिणाम के पहले बयानबाजी ने इस लड़ाई को खोल दिया है। कांग्रेस नेता ही कह रहे हैं कि उप चुनाव Datia Assembly By Election में कांग्रेस और भाजपा आमने सामने नहीं थे बल्कि हकीकत में चुनावी लड़ाई भाजपा BJP और पूर्व मंत्री भाजपा BJP नेता नरोत्तम मिश्रा की हुई। पढ़िये विशेष रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश Madhya Pradesh में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव Datia Assembly By Election के लिए जब भाजपा BJP ने नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी घोषित किया था तो स्थानीय नेताओं ने मिश्रा के समर्थन में करीब 10 घंटे तक हाईवे पर जाम लगा दिया था। उसके बाद भी पार्टी ने प्रत्याशी नहीं बदला और मिश्रा पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में शारीरिक रूप से उपस्थित रहकर प्रचार करते रहे। वहीं, 30 जुलाई को मतदान के बाद कांग्रेस Congress की अंदरुनी लड़ाई उसी तरह सामने आने लगी। अदालत से सजा पाने के बाद विधायकी गंवाने वाले पूर्व विधायक राजेंद्र भारती Rajendra Bhartiya और कांग्रेस Congress प्रत्याशी पूर्व विधायक घनश्याम सिंह Ghanshyam Singh के बीच बयानबाजी सामने आई।
भारती ने कहा घनश्याम सिंह Ghanshyam Singh का चुनाव नरोत्तम मिश्रा ने लड़ा
कहा जा रहा है कि भारती Rajendra Bhartiya अपने परिवार के सदस्य में से किसी को भी प्रत्याशी लायक नहीं समझे जाने पर पार्टी से नाराज हैं। उन्होंने कैमरों के सामने और हमारे प्रतिनिधि से यह कहा कि उनके और पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा तैयार पिच पर घनश्याम सिंह Ghanshyam Singh बल्लेबाजी कर रहे हैं। वास्तव में उनका चुनाव पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने लड़ा है। कांग्रेस Congress तो मैदान में ही नहीं थी, वास्तव में यह चुनाव Datia Assembly By Election तो भाजपा और नरोत्तम मिश्रा के बीच था। मिश्रा भाजपा BJP को हराकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और उनका टिकट कटवाने वाले नेताओं को संदेश देना चाहते हैं और इसलिए घनश्याम सिंह Ghanshyam Singh का चुनाव तो नरोत्तम मिश्रा ने लड़ा।
घनश्याम सिंह ने कहा भारती भाजपा से मिले हैं
कांग्रेस Congress प्रत्याशी घनश्याम सिंह Ghanshyam Singh ने हमारे प्रतिनिधि से कहा कि पूर्व विधायक राजेंद्र भारती Rajendra Bhartiya भाजपा BJP से मिले हैं। वे काफी लंबे समय से भाजपा BJP से संपर्क में हैं और शर्तों पर बात नहीं बन पाने से उनका भाजपा BJP में प्रवेश नहीं हो सका। वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंच से तारीफ करते हैं। कभी भाजपा BJP के वरिष्ठ नेता और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर या अन्य भाजपा नेता की आलोचना नहीं करते।
कांग्रेस Congress नेताओं के बयानों से चुनाव परिणाम का आभास
दतिया उपचुनाव Datia Assembly By Election के मतदान के बाद कांग्रेस Congress प्रत्याशी और पूर्व विधायक के बीच चल रहे इस बयानबाजी के अभियान से चुनाव परिणामों का आभास लगाया जाने लगा है। कहा जा रहा है कि चुनाव Datia Assembly By Election परिणाम आने के पहले उसके लिए भूमिका तैयार की जा रही है। हालांकि चुनाव Datia Assembly By Election परिणामों पर असर आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव को मिलने वाले मतों के आधार पर भी तय होगा क्योंकि कहा जा रहा है कि जो भी वोट दामोदर यादव को मिलेंगे वह कांग्रेस के वोटों पर असर डालेंगे।
