मध्य प्रदेश Madhya Pradesh भाजपा BJP में दतिया उपचुनाव By Election में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा Dr Narrotam Mishra के टिकट कटने पर बगावत जैसी स्थिति बन गई। सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए। दतिया में झांसी Jhansi, दतिया Datia, डबरा हाईवे पर जाम लगा दिया गया और रात तक स्थिति तनावपूर्ण रही। भीड़ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव CM Dr Mohan Yadav और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष MP BJP President हेमंत खंडेलवाल के खिलाफ नारेबाजी करती रही तो कुछ नेताओं ने अपने आपको पदाधिकारी बताते हुए पदों से इस्तीफा देने का ऐलान भी करते रहे। पढ़िये बगावत और टिकट कटने को लेकर राजनीतिक गलियारों में चल रही खबरों पर रिपोर्ट।
भाजपा ने दतिया Datia विधानसभा सीट के उपचुनाव By Election के लिए शुक्रवार को देरशाम को आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया गया तो तिवारी भोपाल में थे। वे प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे और प्रदेश नेतृत्व से मुलाकात की। वरिष्ठ नेताओं से मिलकर आशीर्वाद लिया। मगर वहीं, दूसरी तरफ दतिया में नरोत्तम मिश्रा Dr Narrotam Mishra का टिकट काटे जाने के बाद उनके समर्थकों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। सैकड़ों की संख्या में नेता व कार्यकर्ता झांसी, दतिया, डबरा हाईवे पर एकत्रित होकर जाम करने पहुंच गए। मध्य रात तक ये सभी वहीं जमा रहे। इनमें महिलाओं की संख्या में काफी थी।
सड़क जाम कर रही भीड़ ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव CM Dr Mohan Yadav के खिलाफ नारेबाजी की तो प्रदेश अध्यक्ष MP BJP President हेमंत खंडेलवाल भी उनके निशाने पर रहे। प्रत्याशी बनाए गए आशुतोष तिवारी के खिलाफ सड़क पर जाम कर रहे लोगों ने जमकर नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कैमरों के सामने नरोत्तम मिश्रा का टिकट जाने पर दतिया से भाजपा की हार को सुनिश्चित बताया और कहा कि अगर टिकट नहीं बदला गया तो भविष्य में भाजपा यहां से कभी नहीं जीतेगी।
जाने क्यों कटा नरोत्तम मिश्रा का टिकट….
कहा जा रहा है कि नरोत्तम मिश्रा Dr Narrotam Mishra का टिकट काटे जाने के पीछे सरकार और संगठन में मौजूद नेताओं में असुरक्षा की भावना है। अभी सरकार और संगठन कुछ नेताओं को लेकर परेशान है और नरोत्तम मिश्रा के विधायक बन जाने की स्थिति से उसकी परेशानी और बढ़ने की संभावनाएं उन्हें नजर आ रही थीं। हालांकि दतिया Datia में आक्रोषित नेता व कार्यकर्ताओं का गुस्सा मध्य रात तक शांत नहीं हुआ था और वे टिकट बदले जाने तक शांत नहीं बैठने की बातें करते रहे। नरोत्तम मिश्राDr Narrotam Mishra का टिकट काटे जाने के पीछे संगठन की यह सोच बताई जा रही है कि जमीनी सर्वे में विधानसभा क्षेत्र में नरोत्तम मिश्रा Dr Narrotam Mishra के प्रति 2023 में जो नाराजगी थी, उसमें कमी नहीं आना है। साथ ही प्रदेश नेताओं से संगठन ने अलग अलग चर्चा के बाद टिकट देने को लेकर राय जानने के बाद ही मिश्रा के टिकट काटे जाने का फैसला लिया गया है। मगर यह सब दतिया Datia में नरोत्तम मिश्रा के समर्थक नेता व कार्यकर्ताओं तक सही ढंग से पहुंचाने में पार्टी नेतृत्व प्रत्याशी के ऐलान करने के पहले तक सफल नहीं हो सका। इसलिए दतिया में भाजपा में बगावत के स्वर भड़कीले अंदाज में दिखाई दिए।
