मध्य प्रदेश Madhya Pradesh की राजधानी भोपाल BHOPAL में विकास के कामकाज की समीक्षा के लिए कलेक्टर कार्यालय में जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति दिशा DISHA की बैठक हुई मगर यह राजनीतिक ड्रामा ज्यादा हुआ। नेताओं ने औकात में रहने की न केवल चेतावनियां दी बल्कि छोड़ का बहिष्कार तक कर दिया। बाद में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुए तो राजनीति गरम हो गई। पढ़िये क्या है मामला।
Madhya Pradesh भोपाल BHOPAL के कलेक्टर कार्यालय में सांसद व कलेक्टर के सामने फंदा जनपद अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत ने कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद MLA ARIF MASOOD को औकात में रहने की चेतावनी दी तो कांग्रेस विधायक मसूद व आतिफ अकील MLA ATIF AQEEL बैठक छोड़कर चले गए। बात जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति दिशा DISHA की सांसद आलोक शर्मा MP ALOK SHARMA की अध्यक्षता वाली बैठक में हुई। कांग्रेस विधायक मसूद ने भोपाल BHOPAL के मास्टर प्लान को लागू नहीं होने पर नाराजगी जताई थी तो जनपद अध्यक्ष बीच में बोलने लगे और माहौल गर्म हो गया। इसी बैठक में नगर निगम भोपाल द्वारा शहर में पीने की पाइप लाइन, सीवर लाइन व अन्य कार्यों के लिए खोदी गई सड़कों को लेकर भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी MLA BHAGWANDAS SABNANI ने निगम आयुक्त से सवाल किया और कहा कि एजेंसियों के बीच समन्वय नहीं होने से सड़कों की खुदाई एक के बाद एक लगातार होती रहती है और जनता परेशान होती है।
