मध्य प्रदेश Madhya Pradesh में भाजपा BJP सरकार के मंत्री गौतम टेटवाल Goutam Tetwal ने चार दिन में दो नेताओं को साधने की कोशिश की मगर तारीफ करते करते चापलूसी की सीमाएं लांघी। पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया Jyotiraditya Scindia के सामने सिंधिया परिवार की उन पर बड़ी कृपा होने की बात कहकर सिंधिया को खुश करने की कोशिश की मगर मुख्यमंत्री का नाम तक लेना उचित नहीं समझा। दूसरा कार्यक्रम राजगढ़ जिले में मुख्यमंत्री मोहन यादव CM Mohan Yadav की उपस्थिति में हुआ तो उनकी तारीफ करते करते वे कह गए कि उन्हें अपनी चमड़ी के जूते बनवाकर पहनाएं तो भी कम होगा। पढ़िये रिपोर्ट।
कहते हैं कि गिरगिट कुछ ही मिनिट में कई रंग बदल सकता है। मगर यह विशिष्ट पहचान अब कुछ व्यक्तियों में भी आ गई है और वे जैसा समय व परिस्थिति होती है, वैसा ही व्यवहार कर अपना उल्लू सीधा कर लेते हैं। भाजपा की मोहन सरकार के मंत्री गौतम टेटवाल Goutam Tetwal ने चार दिन में ऐसा उदाहरण पेश किया है कि पुरानी सारी मान्यताओं को पुख्ता कर दिया है।
चार दिन पहले गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र के बमोरी विधानसभा क्षेत्र में एक आईटीआई भवन का सरकारी कार्यक्रम था जिसमें केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया Jyotiraditya Scindia भी शामिल हुए थे। प्रदेश Madhya Pradesh के मंत्री गौतम टेटवाल Goutam Tetwal भी इस कार्यक्रम में पहुंचे। उन्हें मंच से संबोधित करने का मौका मिला तो उन्होंने सिंधिया परिवार की जमकर तारीफ की। मंच से ही ज्योतिरादित्य सिंधिया Jyotiraditya Scindia की बुआ यशोधरा राजे सिंधिया और दादी विजयाराजे सिंधिया के नारे लगवा दिया। यही नहीं टेटवाल Goutam Tetwal ने अपने ऊपर सिंधिया परिवार की विशेष कृपा होने की बात भी कही। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नहीं थे और उनके नाम का मंत्री टेटवाल Goutam Tetwal ने जिक्र तक नहीं किया।
इसके बाद राजगढ़ जिले में फिर सारंगपुर क्षेत्र में एक सरकारी कार्यक्रम में हुआ जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे थे और मंत्री टेटवाल Goutam Tetwal भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मंच पर जब उन्हें माइक मिला तो वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का न जाने कितनी बार नाम लिया। यही नहीं मुख्यमंत्री यादव के लिए दर्जनभर विशेषणों का उपयोग कर दिया। टेटवाल Goutam Tetwal यहीं नहीं रुके बल्कि उन्हें अपनी चमड़ी जूते बनवाकर पहनाने की बात मंच से कहने से नहीं रुके। यानी गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम में सिंधिया चालीसा का पाठ टेटवाल ने पढ़ा तो राजगढ़ में सीएम को ज्ञानवान, सह्रदय वाला बताने से नहीं चूके।
