मध्य प्रदेश Madhya Pradesh में राज्यसभा चुनाव Rajya Sabha Election के हाईप्रोफाइल ड्रामे के बीच कांग्रेस INC की एकमात्र सीट पर नामांकन Nomination पर्चा निरस्त होने तथा भाजपा BJP के तीसरे प्रत्याशी सहित सभी तीनों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए जाने के बाद अब कांग्रेस INC नेताओं में निराशा का भाव दिखने लगा है। दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी AICC में मध्य प्रदेश के विधायक-सांसदों, प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ने मीडिया के सामने अपने साथ हुए तथाकथित अन्याय की बात रखते हुए पार्टी ने हर नागरिक को अपील कर दी कि वे भी उनके लिए लड़ाई लड़ेंं। पढ़िये रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश Madhya Pradesh के विधायकों और राज्यसभा चुनाव Rajya Sabha Election में प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन Meenekshi Natrajan को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने दिल्ली में एआईसीसी AICC में मीडिया के सामने शुक्रवार को अपनी बात रखी। पटवारी ने पत्रकार वार्ता में विधायकों की एकजुटता को लेकर कहा कि आज 62 में से कमलनाथ Kamalnath को छोड़कर सभी 61 यहां मौजूद हैं। इसी एकजुटता की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi और मध्य प्रदेश Madhya Pradesh भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में अपने तीसरे प्रत्याशी की हार से भयभीत होकर अपराध किया। कांग्रेस INC प्रत्याशी Meenekshi Natrajan का नामांकन Nomination पत्र ही निरस्त करा दिया और उसे जिस कारण निरस्त किया गया, उस कारण से देश के इतिहास में कभी राज्यसभा चुनाव Rajya Sabha Election में नामांकन पर्चा निरस्त ही नहीं हुआ।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने नटराजन Meenekshi Natrajan के नामांकन Nomination निरस्त किए जाने को षड़यंत्र करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस INC ने चुनाव तक अपने विधायकों को जब विमान से प्रदेश के बाहर लेने जाने की कोशिश की तो उस विमान को एयरपोर्ट से उड़ने की अनुमति देने में विलंब किया गया। विमानतल के कर्मचारियों को छुट्टी दे दी गई। शाम साढ़े पांच बजे तक नामांकन पत्र निरस्त किए जाने के फैसले का इंतजार किया गया और जैसे ही निरस्त होने का फैसला हुआ तो अनुमति दी गई। इस घटनाक्रम को सिंगार ने षड़यंत्र का हिस्सा बताया।
प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने मीडिया को कहा कि उन्होंने नामांकन Nomination पत्र गलत तरीके से निरस्त करने के कारणों को बताने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए। चुनाव आयोग गए जहां उम्मीद की थी कि निर्वाचन अधिकारी का फैसला बदल दिया जाएगा तो वहां उनकी बात को सही नहीं माना गया। फिर सुप्रीम कोर्ट में गए और अंत में देश के सर्वोच्च नागरिक राष्ट्रपति से मिलने की कोशिश की मगर उसमें भी निराशा मिली। चौधरी ने देश के हर नागरिक से अपील की कि वे उनकी लड़ाई लड़ें। राज्यसभा चुनाव Rajya Sabha Election प्रक्रिया में कांग्रेस प्रत्याशी Meenekshi Natrajan के नामांकन Nomination पत्र के निरस्त होने में सुप्रीम कोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह Digvijay Singh के आरोपों पर बीजेपी BJP के एफआईआर कराने की कोशिशों के सवाल पर चौधरी ने कहा कि उन्हें दिग्विजय सिंह के बयान के बारे में जानकारी नहीं है।
