भोपाल Bhopal प्रवास पर आए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान Central education minister Dharmendra Pradhan के खिलाफ नीट पेपर लीक कांड NEET Paper Leak scandal को लेकर प्रदर्शन की तैयारी कर रहे एनएसयूआई NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय PCC primises परिसर से उठाया तो कई अन्य नेताओं को उनके घरों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। पढ़िये रिपोर्ट।
नीट पेपर लीक कांड NEET Paper Leak scandal में केंद्रीय शिक्षा मंत्री Central education minister धर्मेंद्र प्रधान Dharmendra Pradhan के इस्तीफे को लेकर पूरे देशभर में युवा आवाज उठा रहे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी CJP ने भी अपने दिल्ली के जंतर मंतर पर छह जून के पहले आंदोलन में इस मांग को प्रमुखता से उठाया था। प्रधान शनिवार को भोपाल प्रवास पर आए थे जिसमें उन्हें भाजपा BJP के मीडिया संवाद के तहत नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में 12 साल के कार्यकाल के दौरान हुए कामों को रखना था। प्रधान के भोपाल पहुंचने के बाद कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई NSUI ने उनके खिलाफ आंदोलन की तैयारी की थी।
एनएसयूआई NSUI के नेताओं पर पुलिस ने नजर रखी हुई थी और उन्हें सड़क पर उतरने से रोकने की तैयारी थी। इसके तहत भोपाल पुलिस ने एनएसयूआई NSUI के कुछ नेताओं को उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया तो प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे व उपाध्यक्ष रवि परमार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय परिसर PCC primises में प्रदर्शन करते हुए पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को सादी वेशभूषा में पीसीसी PCC पहुंचकर उठा लिया। इस घटना को लेकर कांग्रेस INC ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पीसीसी दफ्तर के भीतर घुसकर नेताओं को पकड़ा है जो गलत है। उन्होंने पुलिस पर अपहरण का आरोप भी लगाया।
